YURISTGAMEINIGAMEID101

Facebook की Fake I’d का ऐसे पता लगायें ....


fack facebook account ka kaise pta lgaye
hindi net technology


Facebook पर Fake I’d कैसे पता करें

Facebook पर Fake I’d का इस तरह पता लगाये

 Facebook पर Fake I’d बनाकर बहुत से Hacker और स्मैकर लोगो को Blackmail करते है या फिर उनके परिचितों और Facebook फ्रेंड से मुसीबत में होने का कहकर पैसे मांगते है, कई बार लोग इनके झांसे में आकर अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई गवां बैठते है और बाद में पछताते है तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बतायेंगे जिससे आप Fake Facebook I’d की पहचान कर सकते है -



नाम देखें -
Fake Facebook Profile को पहचानने का एक सबसे बड़ा तरीका नाम भी है Fake Facebook Profile पर आपको सबसे कॉमन या अजीब नाम देखने को मिलते हैं | जैसे Angel प्रिया या ऐसा ही कोई और बनावटी नाम | हालांकि अब हैकर्स अपनी Fake i’d भी इतनी वास्‍तविक तरीके से बनाते हैं की नाम देखकर लोग उनके झांसे में आ जाते है |  

Profile चेक करें -
जब आपने अपना Facebook Profile बनाया होगा तब आपने अपने से जुड़ी कई जानकारियों को Facebook पर डाला होगा और ऐसा ही कुछ काम आपके दोस्तों ने भी किया होगा लेकिन Fake I’d में आपको Profile की जानकारी नहीं मिलती है या फिर वो इतनी बनावटी होती है कि आप आसानी से पहचान सकते हैं जैसे किसी बड़े स्कूल का नाम लिखना आदि | इसके अलावा कोई व्यक्ति कहां काम कर रहा है या फिर उसकी वर्क Profile क्या है इसके जरिए भी आप पता लगा सकते हैं कि I’d Fake है या फिर सही |



टाइमलाइन चेक करें -
अक्सर किसी भी Fake I’d को किसी खास मकसद के लिए बनाया जाता है | इनमें किसी के बारे में जाननाअपनी पहचान छिपाना, प्रचार करना या फिर झूठी खबरें फैलाना शामिल हैं | ऐसे में अगर कोई Profile Fake है, तो इसकी टाइमलाइन भी कुछ ऐसी होगा | आप एक बार टाइम लाइन को आराम से देख कर पता लगा सकते हैं कि वो I’d Fake है या नहीं |


एक्टिविटी देखें -
ज्यादातर फर्जी अकाउंट लड़कियों के नाम से होते हैं क्योंकि युवा वर्ग आसानी से इनकी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते है | ऐसी Profile के टाइम लाइन पर आपको सेलिब्रिटीभगवान या लड़कियों की तस्वीरें देखने को मिलेंगी | इसमें आपको भड़काऊ या फिर प्रमोशन्ल जीचें भी देखने को मिल सकती है |


कमेंट्स और मैसेज पढें -
किसी भी Fake I’d का पता लगाने के लिए सबसे पहला काम उस I’d के फोटो या पोस्ट में दिए कमेंट्स को पढ़ें | इनमें आप पाएंगे कि जिन लोगों ने कमेंट किया है वो उस व्यक्ति को खुद नहीं जानते हैं | उदाहरण के लिए अगर अदिति नाम की कोई Fake I’d हैतो उसकी फोटो पर आपको सिर्फ लड़कों के कमेंट्स दिखाई देंगे | ऐसे में सोचने वाली बात है कि क्या अदिति कि कोई लड़की दोस्त नहीं है | इसके अलावा आप देखेंगे कि उस I’d में आपको कई विवादित कमेंट्स दिखाई देंगे, जिन्हें कोई भी यूजर बर्दाश्त नहीं करता है | इसके अलावा उस Profile से उन कमेंट्स पर कैसा जवाब दिया गया है इसे देखकर भी आप पता लगा सकते हैं की I’d Fake है या नही |

मोबाइल नंबर -

अगर आपको किसी की Facebook I’d पर मोबाइल नंबर दिखता है, तो इसका मतलब की यह I’d नकली हो सकती है | दरअसल कोई भी यूजर नहीं चाहता कि उसका नंबर सार्वजनिक होखासकर अगर वो Profile लड़की की हो तो नंबर का सर्वजनिक रूप पर दिखना सिर्फ Fake I’d में ही हो सकता है | असल में नंबर के जरिए कई यूजर्स को Facebook पर फंसाने का काम किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसा ट्रांसफर या फिर रिचार्ज जैसे भी काम कराए जाते हैं | अगर आपका  इस पोस्ट या टेक्नोलॉजी  से सम्बन्धित कोई सवाल है तो आप हमारे फेसबुक ग्रुप hindi net technology में जुडकर पूछ सकते है |
आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे और अधिक जानकारी के लिए हमे सोशल मिडिया पर फ़ॉलो करें -
Follow us on social media - 
facebook      instagram        twitter

About Author

Related Post

Search This Blog