इस साईट पर ढूंढे अपना हमशक्ल ...

john duplicate
hindi net technology

नमस्कार दोस्तों
दोस्तों अपनी शक्ल का इंसान अपनी आँखों के सामने देखना अपने आप में एक अलग और बहुत ही अनूठा अनुभव होता है | आमतौर पर ये सुनाहरा अवसर बहुत कम लोगों को मिलता है | लेकिन अब अगर आप चाहे तो आप भी अपना हमशक्ल देख सकते हैं | इस काम के लिए आप ट्विन स्ट्रैंजर्स नाम की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं | इस साईट पर जाने के लिए आप यहाँ पर क्लिक करें


arjun duplicate
hindi net technology

दोस्तों 
इस साईट को अप्रैल 2015 में नियाम गिनी नामक एक 26 वर्षीय स्टूडेंट और टीवी प्रेजेंटर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर ट्विन स्ट्रैंजर्स नामक प्रोजेक्ट शुरू किया था | कुछ ही महीनों के भीतर उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें अपनी एक नहीं, दो-दो हमशक्ल मिल गईं |
डबलिन की नियाम को अपनी पहली डुप्लीकेट मिली कारेन ब्रैनिगन के रूप में | दोनों की मुलाकात भी हुई और उनकी फोटो जल्द ही सोशल मीडिया में वायरल हो गईं |


sonakshi ka bhai
hindi net technology

इस वेबसाइट पर इस तरह के कई अन्य अनजान जुड़वांकी तस्वीरें और वीडियो हैं | जुड़वां खोजने के मामले में शायद वेबसाइट की फाउंडर नियाम सबसे ज्यादा लकी हैं, क्योंकि उन्हें आइरिन के रूप में अपनी तीसरी डुप्लीकेट भी मिल गई है | उन दोनों का वीडियो भी वेबसाइट पर अपलोड है |


इस वेबसाइट पर रजिस्टर कराने के बाद अपनी कुछ फोटो अपलोड करनी पड़ती है | इसके बाद आपको कुछ ऑप्शन्स पर क्लिक करना होता है | इनमें आपके चेहरे के बारे में पूछा जाता है, जैसे- चेहरे का शेप, आंखों और आइब्रो का प्रकार आदि | आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त पर क्लिक करना होता है  फिर यह वेबसाइट अपने डेटाबेस में से आपके चेहरे से मिलते-जुलते चेहरे छांटकर पेश करती है |
shah rukh khan twins
hindi net technology

यहां हम आपको बता दें कि इस वेबसाइट की शुरुआती सर्विस मुफ्त है | लेकिन इसके डेटाबेस में ज्यादा गहराई से सर्च करने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे |  



दोस्तों अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आई हो तो ऐसी और जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग http://hindinettechnology.blogspot.in (हिंदी नेट टेक्नोलॉजी) को हमेशा विजिट करे हमारे फेसबुक पेज online earning and tricks को लाइक करें और फोलो करें, जिससे आपको हमारी आने वाली पोस्ट को आसानी से आपको मिल जायेगी | अपने ईमेल से हमें सब्सक्राइब करे और अपने दोस्तों से शेयर करे |
धन्यवाद....





Comments