नमस्कार दोस्तों
दोस्तों एप डेवलपर आपके
स्मार्टफोन और टैबलेट के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर रोज नए-नए एप उपलब्ध करा
रहे हैं। एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ऑनलाइन कई एप्स मौजूद हैं जो आपके स्मार्टफोन को
और स्मार्ट बनाते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको साल 2019 के कुछ बेस्ट एप्स के बारे में बता रहे हैं
जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं।
![]() |
| hindi net technology |
Be
My Eyes :-
Be
My Eyes एक वॉलेंटियर एप
है। यह दृष्टिहीन लोगों के लिए काफी मददगार है। इस एप के जरिए दृष्टिहीन यूजर्स
किसी भी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए उनकी मदद देखने में सक्षम यूजर्स
करते हैं। यानी कि जब भी किसी दृष्टिहीन यूजर को किसी मदद की जरुरत होगी तो वह
देखने वाले यूजर्स को नोटिफाइ कर देता है। जिसके बाद दृष्टिहीन यूजर्स अपनी जरुरत
के मुताबिक खरीदारी कर पाते हैं। इस एप को अभी तक 50,000 दृष्टिहीन यूजर्स ने इस्तेमाल किया है जिसमें
500,000
वॉलेंटियर्स
मौजूद है। इस एप के गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
![]() |
| hindi net tehnology |
DirectChat :-
डायरेक्टचैट यह
दूसरे चैट एप्स की तरह ही काम करता है। इस एप में कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन मौजूद है
जिसे यूजर अपनी जरुरत के मुताबिक कस्टमाइज कर सकता है। इस एप का इस्तेमाल करने के
लिए आप गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, यह एप पेड वर्जन में भी उपलब्ध है।
![]() |
| hindi net technology |
Google
Assistant :-
गूगल असिस्टेंट
यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाने वाला एप है। यूजर्स इस एप में अपनी वॉयस की मदद
से कुछ भी सर्च कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप फोन को वॉयस में कोई भी
ऑर्डर दे सकते हैं,
जैसे कॉलिंग मॉम, सेट अलार्म या कैलेंडर, रिमाइंडर सेट करना या सेल्फी के लिए फ्रंट
कैमरा ओपन करना आदि। वहीं आप असिस्टेंट को यूट्यूब पर म्यूजिक प्ले करने के लिए
बोलने के अलावा डायरेक्शन पता कर सकते हैं। आप चाहें तो मौसम की भी जानकारी इससे
ले सकते हैं। आपके द्वारा पूछे गए सवाल भी असिस्टेंट आपको बोलकर बताएगा। यह एक
फ्री एप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Messenger
Lite:-
सोशल नेटवर्किंग
वेबसाइट फेसबुक ने कुछ महीने पहले ही मैसेंजर एप का लाइट वर्जन पेश किया था।
एंड्रायड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को कम इंटरनेट
स्पीड में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह एप मैसेंजर का लाइट, आसान और फास्ट वेरिएंट है। इस एप में सभी
फीचर्स दिए गए हैं जैसे चैटिंग करना, फोटो,
लिंक, इमोजी या स्टीकर शेयर करना आदि। हालांकि, पैसे भेजने और वीडियो कॉल का सपोर्ट नहीं
दिया गया है। इसके लिए यूजर्स को मैसेंजर एप का ही इस्तेमाल करना होगा। यह एप पहले
से ही जापान,
नाइजीरिया, वियतनाम, पेरु,
जर्मनी, तुर्की और नीदरलैंड में उपलब्ध है। यह एक
फ्री एप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Google
Family Link :-
गूगल फैमिली
लिंक एप पैरेंट्स को ध्यान में रख बनाया गया है। इस एप की मदद से पैरेंट्स अपने
बच्चों पर नजर रख सकते हैं। इस एप को पैरेंट्स अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर
इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इस एप में फैमिली ग्रुप क्रिएट कर सकते
हैं जिसके जरिए आप अपने बच्चों पर नजर रख पाएंगे। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए
आप गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
दोस्तों अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आई हो तो ऐसी और जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग http://hindinettechnology.blogspot.in (हिंदी नेट टेक्नोलॉजी) को हमेशा विजिट करे |
धन्यवाद....




Comments
Post a Comment