नमस्कार दोस्तों
जैसा की हम सब जानते हैं की साल 2018 बस अब खत्म ही होने
वाला है और नए साल में बहुत कुछ बदलने वाला है तो आज हम आपको ऐसी साइट्स के बारे
में बताएँगे जो कि साल 2018 में बंद हो गयी हैं और जिनका इस्तेमाल आप 1 जनवरी 2019 से नही कर पाएंगे -
18+ साइटें – जैसा की हम सब जानते है की साल 2018 में पोर्न साइट्स
और अडल्ट कंटेंट वाली साईटों पर हाई कोर्ट ने बैन लगा दिया है इसलिए ये साइट्स
आपको 2019 में
नहीं दिखेंगी लेकिन जैसा की हम सब जानते है की हर चीज़ का कोई ना कोई तोड़ जरुर होता
है तो लोग आज कल vpn का यूज़ करके इनका इस्तेमाल कर रहे हैं अगर आपको नहीं पता की
vpn का यूज़ कैसे करें तो पढ़ें ये पोस्ट - जानें क्या है VPN
Google Spaces –
जैसा की आप सब लोग जानते हैं की गूगल ने भी whatsapp के जैसा ही एक एप लोन्च किया था जिस से आप चैट
और ग्रुप मैसेजिंग कर सकते थे लेकिन गूगल के इस एप को ज्यादा यूजर्स नही मिले
जिसके कारण गूगल ने इसे भी बंद करने का फैसला लिया है, तो आप 2019 में इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
|
Yahoo Messenger –
याहू कंपनी ने जब अपना मेसेंजेर एप लोन्च किया था तो यह बहुत लोकप्रिय हो गया
लेकिन अन्य मेसेजिंग एप आने के कारण इस एप को यूजर ने uninstall कर दिया तो याहू
ने अपना मेसेंजर एप बंद कर दिया है तो नए
साल में आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हो |
Google URL Shortener - गूगल ने अपनी यू आर एल शोर्टनर साईट को बंद करने का लिया फैसला
लिया है अगर आपको नहीं पता की यूआरएल शोर्टनर क्या चीज़ है तो आपको बता दें की ये
लम्बे यूआरएल को छोटा कर देता है आपने goo.gl/bitxyz जैसे लिंक तो देखें होंगे तो यह सब इसी का कमाल है | 2019 के शुरुआत में ये सुविधा भी बंद हो
जायेगी |
Google Inbox - गूगल ने अपने
इनबॉक्स एप को भी बंद करने का निर्णय लिया है , यह एप 2014 में लॉन्च हुई थी |
Google Blob Emoji –
गूगल कीबोर्ड में आने वाली इमोजी और एप को गूगल बंद कर रह है यह नए साल के मध्य तक
बंद हो जायेगी |
Facebook hello - फेसबुक ने भी अपनी लोकप्रिय एप हेल्लो को साल 2018 में बंद कर चुकी है
| ये एप यूजर के कान्टेक्ट को सेव कर सकती थी तो शायद डेटा लीक के आरोप के चलते
फेसबुक ने भी अपनी एप को बंद कर दिया है |
Facebook Moves - फेसबुक ने अपनी मूव्स एप को भी साल 2018 में प्रायवेसी के कारण बंद कर दिया है
ये एप यूजर की डेली प्रक्रिया को रिकॉर्ड करके रख सकता था |
Google Allo – गूगल की लोकप्रिय एप Allo का यूज़ भी आप 2019 में नहीं कर पाएंगे गूगल ने इसे
भी 2019 की
शुरुआत में बंद करने का निर्णय लिया है |
YouTube Gaming App – यू
ट्यूब भी अपने गेमिंग एप को 2019 के मध्य तक पूरी तरह से बंद करने
का निर्णय लिया है तो आप 2019 में
इसका इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे |
![]() |
hindi net technology |
Google Plus –
गूगल का एक और लोकप्रिय एप गूगल प्लस डाटा लीक
होने के कारण काफी चर्चा में रहा है इस कारण गूगल ने अपने इस एप को बन्द करने का
निर्णय लिया है ये एप बहुत लोकप्रिय था | लेकिन 2019 में आप इसे यूज़ नहीं कर पाएंगे |
Google Chrome App –
अगर आपने गूगल क्रोम में कोई एक्सटेन्सन को
डाउनलोड किया है तो आपको इसके बारे में अच्छे से पता होगा लेकिन अब गूगल की तरफ से
क्रोम ब्राउज़र के बेब स्टोर को जल्द ही बंद किया जा रहा है और शायद आप 2019 में इसे यूज़ ना कर पायें |
ऐसी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहिये hindi net technology और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें
धन्यवाद.......
Emoticon