राखी सावंत ने तोड़ा दीपक कलाल से रिश्ता, बताया पब्लिसिटी स्टंट


rakhi and deepak kalal weding
hindi net technology
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का कार्ड शेयर कर दीपक कलाल संग शादी का एलान किया था | इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए कार्ड के अनुसार दोनों की शादी 31 दिसंबर को लॉस एंजेलिस में होने वाली थी, और दोनों ने कुछ दिन पहले ही एक प्रेस कांफ्रेंस करके मीडिया और यु ट्यूब पर अपनी शादी का आधिकारिक  एलान किया था | राखी के मुताबिक दोनों एक दुसरे को काफी समय तक डेट कर रहे थे | लेकिन हाल ही में आ रही खबरों के मुताबिक दोनों के रिश्तों में दरार आ गयी है |


अभी इनकी शादी की बात को एक ही हफ्ता हुआ है और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया | इस बात की जानकारी राखी सावंत ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दी | इस वीडियो में राखी सावंत दीपक कलाल गंभीर आरोप लगा रही हैं और उन्हें ब्लॉक करने की धमकी दे रही हैं |


राखी के अनुसार दीपक कलाल के चक्कर मे आकर उन्होंने चीप पब्लिसिटी स्टंट अपनाया | इसके अलावा राखी सावंत ने कहा कि उनकी ऐसे हरकतों के वजह से उनका परिवार भी उनके खिलाफ हो गया है और उनके फैंस भी उनको गालियां दी रहे हैं | आपको बता दें की दीपक कलाल एक यु ट्यूबर है और अपनी हरकतों की वजह से काफी फेमस भी है |


राखी ने कि उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं लेकिन उन्होंने इतनी गंदी हरकत कभी नहीं की है | यह सब झूठ उन्होंने दीपक के बातों में आकर कहा वह झूठी नहीं हैं |

लेकिन क्या पता यह भी दोनों का पब्लिसिटी स्टंट ही हो.........  
खैर ऐसी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहिये hindi net technology
धन्यवाद जल्द ही मिलते है………..


Comments