इस कम्पनी का स्मार्टफोन आ रहा है इंडिया फिर से धूम मचाने आप भी देखें ........

नमस्कार दोस्तों
स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग हिंदी नेट टेक्नोलॉजी में

दोस्तों भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की बिक्री करने वाली चीन की अग्रणी कंपनी शिओमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 लॉन्च करने जा रही है। विभिन्न वेबसाइट से जानकारी के मुताबिक ये स्मार्टफोन भारत मे जून के अन्तिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह के बीच में लॉन्च होगा इसकी कीमत लगभग 13,999 रुपये होगी। आइये जानते है रेडमी नोट 5 की कुछ खास बातें -
»डिज़ाइन और डिस्प्ले 
रेडमी नोट 5 फुल एच डी डिस्प्ले के साथ आएगा और इसका रेसोलुशन 1080x1920 पिक्सेल होगा और यह 401 ppi की पिक्सेल डेंसिटी के साथ आएगा और माना जा रहा है की इस बार यह स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है |
»परफॉरमेंस 
रेडमी नोट 5 मे क्वालकॉम स्नैपड्रगन 652 msm8976 का चिपसेट होगा तथा 4 जीबी रेम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा इसमें 1.8 गीगा हर्ट्ज़ का प्रोसेसर और अनड्रेनो 510 का ग्राफ़िक्स कार्ड लगा होगा जो गेमिंग को और भी स्मूथ बना देगा
»कैमरा 
रेडमी नोट 5 के camera की बात करे तो इसमें ड्यूल led फ़्लैश के साथ 16 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा होगा जो 4616 x 3464 पिक्सेल के रेसोलुशन की तस्वीरें लेगा
»बैटरी और कनेक्टिविटी 
रेडमी नोट 5  मे 4000mah की बैटरी लगी होगी और साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4G VoLTE  भी होगा और यह क्विक चार्ज 3.0 को भी सपोर्ट करता है

दोस्तों अगर आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आई हो तो ऐसी और जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग http://hindinettechnology.blogspot.in को हमेशा विजिट करे अपने ईमेल से सब्सक्राइब करे और अपने दोस्तों से शेयर करे |


Comments